Godda News :निष्ठा से होगा शिक्षकों का समग्र विकास : प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी

ग्राम समाचार,गोड्डा। गोड्डा जिले के महागामा प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय खदहरामाल में स्कूल प्रमुखों और शिक्षकों की समग्र उन्नति हेतु राष्ट्रीय पहल(निष्ठा) का उदघाटन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिलीप कुमार ने  किया।इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि निष्ठा से शिक्षकों का समग्र विकास होगा।यह कार्यक्रम पूरे देश में एक साथ चलाया जा रहा है। शिक्षक प्रथम स्तर का परामर्शदाता होते हैं।
          कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य साधन सेवी समूह के सदस्य रितेश रंजन ने कहा कि समय के साथ समाज की आवश्यकता बदलती रहती है। इसी बदलाव को आत्मसात करने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया जाता है। निष्ठा व्यापक, विशाल और प्रगतिशील कार्यक्रम है।
          कार्यक्रम के दौरान प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद कमालुद्दीन, प्रखंड साधन सेवी शमीम इकबाल, विषय विशेषज्ञ मुजफ्फर आलम, के आर पी मुरारी प्रसाद शर्मा, गुलाम मुर्शीद, राजेंद्र पंडित, निलेश कुमार एवं दर्जनों शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
Share on Google Plus

Editor - न्यूज डेस्क, नई दिल्ली. Mob- 8800256688

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें