ग्राम समाचार, भागलपुर। जिले के बिहपुर प्रखंड अंतर्गत झंडापुर पूर्व पंचायत के शेखटोला में शुक्रवार को राजद द्वारा जनसंवाद सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता सरपंच मो.मेराज ने और संचालन ब्रजेश चौधरी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल और अतिथि युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव थे। जनसंवाद सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद बुलो मंडल ने नीतीश सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि नवगछिया पुलिस जिला में लगतार हो रहे आपराधिक घटनाओं ने सुशासन की पोल खोलकर रख दिया है। बिहार में अपराध और अपराधी दोनो बेलगाम हो गया है। कानून का इकबाल खत्म हो चुका है। अपराधियों में शासन और प्रशासन का खौफ समाप्त हो चुका है। इसलिए दिनदहाड़े हत्या, लूट दुष्कर्म की घटनाओं को अपराधी खुलेआम अंजाम दे रहे हैं। नवगछिया पुलिस जिलों में एक माह के अंदर दर्जनों हत्याओं की घटना हो चुकी है। जिसे रोकने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। नीतीश सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। केंद्र सरकार ने जनसरोकार के मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के सीएए जैसे देश, संविधान और गरीब विरोधी काला कानून जनता पर थोप रही है। भाजपा देश के आपसी भाईचार को खत्म करना चाहती है। लेकिन केंद्र सरकार को याद रखना चाहिए यह गांधी का देश है। धर्मनिरपेक्ष देश है। संविधान के साथ छेड़छाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। इसलिए दोनो सरकार को हटाने के लिए गोलबंद होने की जरूरत है। युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि नीतीश सरकार में युवाओ, किसानों और गरीबों का सपना पूरा नही हो सकता है। नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जाति, धर्म से ऊपर उठकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को ताकत देना होगा। उनके हाथों को मजबूत कर सामाजिक न्याय की सरकार बनाना होगा। संबोधित करने वालो में युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव, नंदू यादव, अलखनिरंजन पासवान, सतीश यादव, मो.ह भाई मकसूद,सलाम आरिफ, शहनवाज आलम, मो.फूलो सहित दर्जनों राजद नेता मौजूद थे।
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें