ग्राम समाचार, भागलपुर। जिले के गोराडीह प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय सारथ में शनिवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रीकांत दास के सेवानिवृत्ति पर विद्यालय में एक सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के शिक्षक विनय कुमार ने की। समारोह को संबोधित करते हुए विभिन्न विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने कहा कि विदाई बहुत ही दुखद होती है। ऐसा इसलिए है कि एक शिक्षक विद्यालय को कई वर्षों तक अपने परिश्रम के बल पर सींचता है। चाहे वह विद्यालय के पठन पाठन हो या विद्यालय को सुसज्जित करना। वहीं सेवानिवृत हुए प्रधानाध्यापक श्रीकांत दास संबोधन के दौरान भावुक हो गए। उनके आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा कि विद्यालय के बच्चों, शिक्षकों और ग्रामिणों से मिले पर्याय से में अविभूत हूं। उन्होंने विद्यालय के बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की सलाह दी। इस दौरान विद्यालय परिवार की ओर से श्रीकांत दास को अंगवस्त्र प्रदान किया गया। इस मौके पर शिक्षक अशोक गुप्ता, परेश झा, अमरकांत दास, अरविंद झा, चितरंजन कुमार, बिपिन कुमार, सुभाष कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, राजीव कुमार, संजीव कुमार, अमित कुमार, अमित कुमार, आरटी मुकेश कुमार, विनय कुमार, नवीन कुमार, अनिता कुमारी, विनीता कुमारी, धनन्जय घोष सहित अन्य कई शिक्षक और ग्रामीण मौजूद थे।
Bhagalpur News:सेवानिवृत्त शिक्षक को सम्मान के साथ दी गई विदाई

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें