Rewari News :: अखिल भारतीय खटीक समाज के पदाधिकारियों ने द्वार व मार्ग बावल रोड से मिनी बाईपास तक पास होने पर आभार जताया

नगर परिषद की पहली मीटिंग मे संत दुर्बल नाथ महाराज जी और पूर्व मुख्यमंत्री राजा राव बिरेंद्र सिंह द्वार व मार्ग बावल रोड से मिनी बाई पास तक पास होने पर आज अखिल भारतीय खटीक समाज के पदाधिकारियों और समाज के अन्य लोगो ने आज नगर परिषद चेयर पर्सन के आवास पर पहुँच कर उनका आभार जताया। समाज के प्रतिनिधियो ने कहा कि संत दुर्बल नाथ महाराज और राजा राव बिरेंद्र सिंह जी के नाम पर स्वागत द्वार का नामकरण किया जाना समाज के लिए गौरव की बात है। 


उन्होंने नगर परिषद चेयर पर्सन का धन्यवाद करते हुए इस निर्णय को संत दुर्बल नाथ महाराज और राजा राव बिरेंद्र सिंह जी के प्रति सम्मान की भावना का प्रतीक बताया। इस अवसर पर धन्यवाद देने वालो मे महेश यादव सदस्य मार्केट कमेटी रेवाड़ी, जीतेंद्र वर्मा महामंत्री बलभद्र मंडल,एडवोकेट शिव कुमार खीची, एडवोकेट अपर्णा मैडम, एडवोकेट ऋषभ रावत, दिनेश कुमार खीची, जय भगवान् बद्गुज्जर, राजेंद्र प्रसाद खीची, बलवंत सिंह, प्रीति, नरेंद्र भाई और कृष्ण कुमार चावला आदि समाज के लोग उपास्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें