Rewari News : चेयरमैन अरविन्द यादव ने बीजेपी के वयोवृद्ध नेता राव शिवरतन सिंह के निधन पर जताया शोक


ग्राम समाचार न्यूज रेवाड़ी : हरियाणा  पर्यटन  निगम के चेयरमैन अरविंद यादव ने भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राव शिवरतन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राव  शिवरतन सिंह 89 वर्ष के थे। राव शिवरतन सिंह काफी  समय  से  अस्वस्थ  चल रहे थे। 



आज जारी एक शोक संदेश में श्री यादव ने कहा कि राव  शिव रतन सिंह एक सामाजिक व्यक्ति थे और समाज की सेवा करने के लिए सदा ही उत्सुक रहते थे। उन्होंने अपने जीवन काल में बहुत से जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद की और जरूरतमंद व्यक्तियों के जीवन में उमंग लाने का प्रयास किया। राव  शिव रतन सिंह ने भाजपा के साथ जुडकर प्रदेश व देश के विकास में अपना योगदान दिया और विभिन्न सामाजिक कार्यों में बढचढ कर भाग लिया जिसके लिए वे सदा ही याद किए जाएंगें। 

चेयरमैन ने कहा कि समाज में लोग उनको बहुत ही आदर के साथ याद करते रहेंगें क्योंकि वे एक सहयोगी, सदाचारी, संस्कृति से लगाव रखने के साथ-साथ लोगों के भले के लिए पहल करने वाले व्यक्तित्व थे। चेयरमैन ने कहा कि राव  शिव रतन सिंह के साथ उनका काफी पुराना नाता रहा है और वे उनके व्यक्तित्व से काफी प्रभावित थे। इस मौके पर अरविंद यादव ने परिवारजनों को ढांढस बंधाया और अपनी संवेदानाएं व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें