Pathargama News: 12 नवंबर को राज्य सरकार के खिलाफ भाजपाई करेंगे धरना प्रदर्शन




ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- भारतीय जनता पार्टी पथरगामा मंडल एवं विशाहा मंडल कार्यसमिति की बैठक सोनारचक पंचायत भवन में की गई| बैठक की अध्यक्षता पत्थर गामा भाजपा मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप पंडित उर्फ गोलू पंडित ने की| बैठक में सबसे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया| बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार के खिलाफ ब्लॉक परिसर घेराव किया जाना है| यह जानकारी मंडल अध्यक्ष द्वारा दी गई| जिले से प्रभारी के रूप में आए भाजपा जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी कृष्ण मुरारी चौबे मुख्य रूप से मौजूद थे| उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के खिलाफ पूरे झारखंड में धरना प्रदर्शन कर विरोध किया जाएगा| पथरगामा प्रखंड में धरना प्रदर्शन 12 तारीख को रखी गई है जिसमें मंडल अध्यक्षों द्वारा अधिक से अधिक कार्यकर्ता लाकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध करेंगे| महामंत्री मुनीलाल भगत के द्वारा बताया गया कि धरना प्रदर्शन विरोध में मुख्य अतिथि के रूप में गोड्डा लोकसभा के लोकप्रिय सांसद डॉ निशिकांत दुबे मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे| इस बैठक में मुख्य रूप से बिशाहा मंडल अध्यक्ष जगरनाथ मांझी, पथरगामा मंडल महामंत्री मुनीलाल भगत, संजय झा, प्रखंड उपाध्यक्ष सोनू भगत, जिला कार्यसमिति सदस्य संजीव सिंह, प्रखंड मंत्री गोपाल भगत, सुबोध भगत, पंचायत अध्यक्ष सोनार चक अनीश भगत, सीताराम महतो, शंकर मंडल, विनोद कुंवर अनंत लाल महतो, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष टिंकल पांडे, राजन मंडल आदि शामिल थे |

अमन राज:- 

Share on Google Plus

Editor - भूपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें