Pathargama News: नेहरू युवा केंद्र पिपरा में मनाई गई गांधी जयंती





ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- नेहरू युवा केंद्र गोड्डा युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी कुश कुमार के निर्देशानुसार पिपरा में गांधि जयंती मनाया गया| सर्व प्रथम महात्मा गांधी की तस्वीर पर फूल अर्पित कर माल्यार्पण किया गया| जिला युवा अधिकारी कुश कुमार ने कहा की  गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था| वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख आंदोलनकारी और आध्यात्मिक नेता थे| वे सत्याग्रह के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे| जिसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम चलाकर और भारत को स्वतंत्रता दिलाकर पूरे विश्व में जनता के अधिकारों और स्वतंत्रता के प्रति आंदोलन के लिए प्रेरित किया| युवा समाज सेवी दीपक कुमार दास ने कहा कि सबसे पहले गांधी जी प्रवासी वकील के रूप में दक्षिण अफ्रीका में भारतीय समुदाय के लोगों के नागरिक अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे और सत्याग्रह करना प्रारंभ कर दिया था| 1915 ईस्वी में अफ्रीका से भारत वापसी हुई| उसके बाद उन्होंने यहां के किसानों, श्रमिकों और नागरीकों को अत्यधिक भूमि कर और भेद भाव के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए एकजुट किया| एन वाई वी गायत्री कुमारी ने कही की गांधी जी ने ब्रिटिश सरकार द्वारा भारतीयों पर लगाये गए नमक कानून के विरोध में सन 1930में  नमक सत्याग्रह और इसके बाद 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन से विशेस ख्याति प्राप्त की| गांधी जी ने सभी परिस्थिति में अहिंसा और सत्य का पालन किया| मौके पर भवानी कुमारी, राजरानी भारती, मधु कुमारी, अणु कुमारी, काजल कुमारी, धरकसा खातून, बिरजू, सुमन कुमारी, सुनीता कुमारी, पूजा  कुमारी, बसंती बेसरा, चंद्र प्रकाश, मानव कुमार, सोनम कुमारी आदि छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

अमन राज:- 

Share on Google Plus

Editor - भूपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें