Pathargama News: कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा महिला कृषक के बीच कुलथी बीज का वितरण किया गया




ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- प्रखंड अंतर्गत पिपरा में कृषि विज्ञान केंद्र गोड्डा के द्वारा कुलथी के बीज महिला किसानों के बीच का वितरण समाज सेवी श्यामा कांत बाबा, युवा समाज सेवी दीपक कुमार दास, बीरेंद्र कुमार के हाथो किया गया| समाजसेवीश्यामा कांत ने कहा की लगातार कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा महिलाओं की आय को दुगुनी करने के लिए काफी प्रयास किया जाता रहता है| इसी उद्देश्य की पूर्ति करने के लिए कुलथी के बीज को फ्री में कृषक महिलाओं को दिया गया है| युवा समाज सेवी दीपक कुमार दास ने कहा की महिलाएं इस सुखाड़ की स्थिती में कुलथी का उत्पादन कर अच्छा आमदनी कर सकती है |महिलाओं को कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा कृषि से संबंधित प्रशिक्षण देकर वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है| यदि कृषक महिलाएं कृषि विज्ञान केंद्र गोड्डा के विज्ञानिक के द्वारा बताए मार्ग दर्शन में खेती करती है तो फसल के पैदावार में निश्चित रूप से वृद्धि होगी और किसानों के आय में भी वृद्धि होगी| बीज प्राप्त कर महिलाओं में काफी खुशी देखी गई और कृषक महिलाओं के द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया गया। मौके पर महिला कृषक दुलारी देवी, उषा देवी,भद्रा देवी,सीता देवी,श्यामा देवी, बिस्नू महतो, भूमेश्वरी देवी,बहुरानी देवी, धीरन महतो आदि दर्जनों महिलाएं मौजूद थे।

अमन राज:- 

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें