Panjwara News: पंजवारा पुलिस ने चार शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना पुलिस ने झारखंड सीमा से लगे हुए उत्पाद विभाग चेक पोस्ट पर शनिवार रात  जांच के क्रम में चार युवकों को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि  शनिवार  रात चेकपोस्ट पर जांच अभियान चलाया जा रहा था एवं झारखंड के गोड्डा जिला की ओर से आने वाले लोगों की जांच की जा रही 


थी। ब्रेथ एनालाइजर से जांच के क्रम में चार युवकों  के शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद चारों युवको को हिरासत में ले लिया गया एवं रविवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुतीकरण के लिए  पुलिस अभिरक्षा में बांका भेज दिया गया। गिरफ्तार शराबियो  की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के कैथा गांव के प्रेमशंकर प्रिदर्शी, दौना गांव के रामप्रवेश हरिजन , अमरपूर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के सन्नी कुमार और बौंसी थाना क्षेत्र के फागा गांव के सुरज दास के रुप में हुई है।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें