Bounsi News: पुलिस ने विभिन्न जगहों से 5 शराबियों को किया गिरफ्तार

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से 5 शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, 5 शराबियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें मुख्य रुप से भायाभीठा मोहल्ला निवासी माली मिर्धा के पुत्र दुर्गा मिर्धा, तिलारू निवासी दुर्गा 

हेंब्रम के पुत्र मुनीलाल हेंब्रम, जोलाई हेंब्रम के पुत्र पूरन हेंब्रम, जीतू मुर्मू के पुत्र मनोज मुर्मू और ब्रह्मपुर गांव निवासी बिनदेव यादव के पुत्र रणधीर यादव को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शराबियों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद सभी का मेडिकल जांच कराया गया। मेडिकल जांच के बाद सभी को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया गया है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें