Bounsi News: पुलिस ने 12 शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। पुलिस ने 12 शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि, शनिवार की देर रात बौंसी थाना क्षेत्र के भिन्न-भिन्न जगहों से शराब के नशे में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। बताया गया कि गिरफ्तार शराबियों में रजौन थाना क्षेत्र के कटिया गांव निवासी सरगुन पासवान के पुत्र सुजीत पासवान, शिव पासवान के पुत्र विकास कुमार, अर्जुन सिंह के पुत्र शंभू सिंह, जवाहर पासवान के पुत्र जय कृष्ण कुमार, धोरैया थाना क्षेत्र के पैर गांव निवासी मोहन चौधरी के पुत्र विट्ठल चौधरी, बौंसी थाना क्षेत्र के श्याम बाजार निवासी सुदीन मंडल के पुत्र नुनु लाल 



मंडल, तेतरिया गांव निवासी जगदीश यादव के पुत्र सुनलेश यादव, मदारी गांव निवासी विजय मुर्मू के पुत्र सुखलाल मुर्मू, श्याम बाजार निवासी चतुर्भुज साह के पुत्र लालू साह, सूजापुर निवासी सुरेंद्र मोहन झा के पुत्र अवध किशोर झा, बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के कानीकैत गांव निवासी देना मुर्मू के पुत्र सुकलाल मुर्मू, पंजवारा थाना क्षेत्र के पासो गांव निवासी बुद्धदेव मुर्मू के पुत्र श्यामलाल मुर्मू को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार करने के बाद ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद सभी शराबियों का रेफरल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। जिसके बाद पुलिस अभिरक्षा में सभी को न्यायालय भेजा गया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें