ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र के बिरनियां पंचायत के एक महिला की मौत ग्रामीण चिकित्सक के इलाज एवं तांत्रिक से झार फुंक कराने के चक्कर में मौत होने की मामला सामने आया।जानकारी के अनुसार बिरनियां पंचायत के प०भेलगोरो गांव निवासी 35 वर्षीय पांच बच्चे की मां ननकी देवी पिता स्व०धनेश्वर तुरी की मौत हो गई।जो तीन दिन से बिमार थी।जिसका इलाज तीन दिन से एक ग्रामीण चिकित्सक डॉ०कर रहा था।स्थिति गंभीर होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चांदन
भेज दिया।जहां जांच उपरांत ननकी देवी की मौत हो गई। परिवार सूत्रों के अनुसार ननकी देवी का विवाह झारखंड के मोहनपुर थाना अंतर्गत पंचसारी गांव निवासी दिनेश तुरी से हुई थी। जिसमें एक लड़का चार लड़की है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० ऐके सिन्हा ने बताया गंभीर स्थिति में ननकी देवी को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चांदन पहुंचाया गया।जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें