Bounsi News: मंदार पर्वत पर नवनिर्मित रोपवे का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को हेलीकॉप्टर से बौंसी पहुंचकर मंदार रोप-वे का उद्घाटन किया। लंबे इंतजार के बाद सैलानियों के लिए रोपवे का परिचालन शुरू हो जाएगा। मुख्‍यमंत्री के साथ राज्य के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद भी थे। उन्‍होंने कहा कि मंदार को जैन सर्किट के तरह वैद्यनाथ सर्किट से भी जोड़ा जाएगा। मंदार में रोप-वे चालू होने से स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर प्रदान होंगे। भारत सरकार एवं बिहार पर्यटन के द्वारा मंदार में विकास के कार्य किए जाएंगे। बासुकीनाथ धाम, वैद्यनाथधाम, मंदार को 

एक सर्किट से जोड़कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने पर्वत शिखर पर जाकर जैन धर्म के भगवान वासुपूज्य महाराज के दर्शन किए। मंदार पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री ने मौजूद पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मालूम हो कि, 8 करोड़ 18 लाख की लागत से बने रोपवे का राइट ब्रदर्स कंपनी ने निर्माण किया है। 1 साल तक इसी कंपनी के द्वारा रोपवे का देखरेख किया जाएगा। उद्घाटन के बाद आज से बाँका,बिहार सहित पूरे देश के लोग आज से रोपवे का आनंद उठा पायेंगे। मालूम हो कि, 2015 में बिहार सरकार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी थे और बांका के नेता डॉक्टर जावेद इकबाल पर्यटन मंत्री थे। डॉक्टर जावेद इकबाल का गृह जिला बांका था। इसलिए उनकी दिलचस्पी मंदार में बहुत अधिक थी। डॉक्टर जावेद इकबाल बांका जिले के सबसे बड़ी पहचान मंदार जिसे आज पूरा बिहार और देश जानता है। इसके सौंदर्यीकरण के लिए 8 करोड़ से अधिक की राशि से बिहार का दूसरा रोपवे का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया था और मंदार के चारों तरफ हाई मास्क लाइट, पार्क, रोड और मंदार में कैफिटेरिया बनवाने का काम किया था। नतीजतन आज रोपवे 


का उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने मंदार की तलहटी में अवस्थित पवित्र पापहरणी सरोवर देखकर काफी प्रसन्न हुए। पापहरणी सरोवर मध्य भगवान मधुसूदन स्वरूप अष्ट कमल लक्ष्मी नारायण  के मंद‍िर में पूजा-अर्चना की। प्रशासनिक अधिकारियों से पर्यटन को लेकर काफी देर तक बात की। अधिकार‍ियों को कई दिशा न‍िर्देश द‍िए। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने बांका प्रखंड मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर ओढ़नी जलाशय स्थल पहुंचे जहां उन्होंने  अपने सहयोगी मंत्रियों के साथ नौका विहार का उद्घाटन किया। इस दौरान चार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आइवी के माडल का वे श‍िलान्‍यास भी किये हैं। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा क‍ि, बांका जिला का यह दोनों उनका ड्रीम प्रोजेक्‍ट था।लोगों के लिए पर्यटन का अवसर बढ़ेगा। इस दौरान उपमुख्‍यमंत्री तारकिशोर प्रसाद,ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज जल संसाधन मंत्री संजय कुमार,सांसद गिरिधारी यादव, भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, डीआइजी सुजीत कुमार, ज‍िलाध‍िकारी सुहर्ष भगत, विधायक रामनारायण मंडल, प्रो ललित नारायण मंडल, पर्यटन व‍िभाग के सचिव संतोष मल्‍ल,बेलहर विधायक मनोज यादव, कटोरिया विधायक डॉक्टर निक्की हेंब्रम सहित अन्य राजनीतिक प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें