Chandan News: अज्ञात लुटेरे का शिकार हुए, पिडित ने दिया आवेदन

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम ठाकुर वाड़ी निवासी जितेन हेम्बरम ने बाइक, मोबाइल एवं कुछ नगदी रूपया छिनताई के मामले में अज्ञात के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई।पुछे जाने पर जितेन हेम्बरम ने बताया कि हम अपने घर ठाकुर वाड़ी से अपने साथ दो दोस्तों के साथ चांदन बाजार से सब्जी खरीद कर आपस बाइक से घर लौट रहा था इसी क्रम में कुछ अज्ञात व्यक्ति अपनी बाइक से पिछा करते हुए आया और मेरा रास्ता रोक हथियार का भय दिखाकर मेरा ग्लैमर 

बाइक ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल जो अपने दोस्त के नाम से सिम कार्ड चला रहे थे, साथ में दोस्त के पैकेट से ₹500 नकदी छीन लिया और अज्ञात लुटेरों ने धमकी देते हुए कहने लगा कि तुम लोग सीधे रास्ते से निकल जाओ नहीं तो यहीं पर काट कर फेंक देंगे। घटना से भयभीत होकर किसी तरह भाग का अपना जान बचाया। काफी खोजबीन करने के बाद भी लुटे गए बाइक, मोबाइल का सुराग का पता नहीं मिला। इस संबंध में चांदन थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें