रेवाड़ी, 26 जून। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दंपत्ति संपर्क और जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभाग की एएनएम और आशा वर्कर द्वारा परिवार कल्याण/परिवार नियोजन साधनों को अपनाने के लिए सर्वे कर पात्र दंपत्ति की पहचान की जाएगी और उनको परिवार नियोजन के लिए प्रेरित किया जाएगा।
ये जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा 27 जून से 10 जुलाई तक तथा जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा 11 जुलाई से 24 जुलाई तक मनाया जाएगा, इस पखवाड़े में एएनएम और आशा वर्कर द्वारा पात्र दंपत्तियों सर्वेक्षण कर उनको परिवार कल्याण-परिवार नियोजन के साधनों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनसंख्या पखवाड़े में अधिक से अधिक बंधीकरण संबंधी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। विभाग के सभी प्रसूति केंद्रों/ स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रतिदिन परिवार कल्याण के साधनों के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सामान्य अस्पताल में बंधीकरण कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए चिकित्सा अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें