Rewari News : भारत विकास परिषद दक्षिण प्रांत की प्रथम अभ्यास वर्ग बैठक ऑनलाइन माध्यम से संपन्न हुई

भारत विकास परिषद हरियाणा दक्षिण प्रांत के जिला रेवाड़ी की प्रथम अभ्यास वर्ग बैठक 1 जून 2021 को ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय मंत्री तरुण प्रताप त्यागी एवं क्षेत्रीय मंत्री S. N. बंसल के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुई।         


                                 

बैठक में तरुण प्रताप त्यागी ने सभी उपस्थित दायित्व धारियों का कुशल मार्गदर्शन किया व भविष्य की कार्य योजना के बारे में उचित दिशा निर्देश दिए, एसएन बंसल ने परिषद की शाखाओं व सदस्यों के विस्तार मैं संपर्क के महत्व पर प्रकाश डाला। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने की व उन्होंने शाखाओं द्वारा किए जाने वाले कार्यों की योजना एवं क्रियान्वयन के बारे में उचित मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रांतीय महासचिव डॉ आर बी यादव ने  राष्ट्रीय, क्षेत्रीय व प्रांत से उपस्थित सभी माननीय दायित्व धारियों का स्वागत किया व प्रांत की विभिन्न शाखाओं द्वारा किए गए कार्यों के बारे में सभी सदस्यों को अवगत कराया।                                  


प्रांतीय उपाध्यक्ष (संपर्क) हितेंद्र बोहरा, प्रांतीय उपाध्यक्ष (सेवा) सुरेंद्र जग्गा, प्रांतीय उपाध्यक्ष (संस्कार) प्रमोद, प्रांतीय महिला संयोजिका रेनू गर्ग ने क्रमश: संपर्क, सेवा, संस्कार व महिला सहभागिता पर सभी का उचित मार्गदर्शन किया। प्रांतीय  वित्त सचिव अनिल बंसल ने वित्त प्रबंधन के बारे में प्रकाश डाला व संगठन मंत्री अरुण अग्रवाल ने संगठन के विस्तार के बारे में विचार रखें।शाखा रेवाड़ी के सचिव दिनेश सैनी व शाखा बावल के अध्यक्ष डॉ. प्यारे लाल जी ने क्रमशः रेवाड़ी एवं बावल शाखाऔ द्वारा किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया एवं आने वाले समय में किए जाने वाले के कार्यों की कार्य योजना के बारे में अवगत कराया। बैठक में प्रांतीय संयोजक प्रशांत गुप्ता, जिला महिला संयोजिका प्रभा सैनी, शाखा रेवाड़ी अध्यक्ष रमेश सचदेवा, शाखा रेवाड़ी कोषाध्यक्ष कृष्ण जांगिड़, शाखा सेवा प्रमुख नरेश अग्रवाल, शाखा बावल कोषाध्यक्ष राघव व अन्य सभी दायित्व धारी उपस्थित रहे। बैठक मे मंच  का कुशल संचालन जिला सचिव यशपाल यादव द्वारा किया गया। बैठक में कोरोना महामारी के दौरान हमारे जिन सदस्यों ने अपने आत्मीय जनों को खोया है उनकी आत्मा की शांति के लिए गायत्री मंत्र का पाठ भी किया गया व उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। अंत में जिला अध्यक्ष श्री नवीन पिपलानी जी ने सभी उपस्थित दायित्व धारियों का बैठक में पधारने के लिए धन्यवाद  किया  एवं राष्ट्रीय, क्षेत्रीय व प्रांतीय दायित्व धारियों को आश्वस्त किया कि भविष्य में जिला रेवाड़ी परिषद की सभी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगा एवं नए आयाम स्थापित करेगा।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें