Jamtara News: भाजपा किसान मोर्चा ने खेतों में दिया धरना

 किसानों के समर्थन में भाजपा किसान मोर्चा की ओर से खेतों में दिया गया धरना प्रदर्शन।


ग्राम समाचार, नाला (जामताड़ा):  

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर से प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मंडल क्षेत्र में वर्तमान झारखंड सरकार के विरोध में तथा किसानों के समर्थन में खेतों पर हल के साथ धरना प्रदर्शन दिया गया। मालूम हो कि इस क्रम में केवलजुडिया,भूली ,मागूरा, बांदो,श्रीपुर ,पुनसिया सहित विभिन्न जगहों में भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी पदाधिकारियों के द्वारा किसानों के साथ खेतों में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कहा गया कि चुनाव से पूर्व महा गठबंधन द्वारा झारखंड के किसानों से किए गए वायदों और सरकार बनने के बाद किसानों से किए गए धोखाधड़ी के विरोध में वर्तमान झारखंड सरकार के खिलाफ यह धरना प्रदर्शन किया गया। इस क्रम में कार्यकर्ताओं के द्वारा झारखंड सरकार विरोधी नारे भी लगाए गए। इस संबंध में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबल चंद्र सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार अभिलंब किसानों का बकाया राशि भुगतान करें तथा किसानों के घर में सड़ रहे धान उसका उचित मूल्य उस किसान को भुगतान करें कहा कि अभी भी समय है जिले में सभी किसानों को बीज मुहैया करे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला मंत्री सह नाला मंडल प्रभारी रंजीत तिवारी ने कहा कि यह सरकार निकम्मी है किसानों के साथ किए गए वायदों को अभी तक पूरा नहीं किया फल स्वरूप किसानों की स्थिति चरमरा गई है। उन्होंने यह भी कहा कि किसान से समर्थित गरीब -गुरबा को लाभ पहुंचाने वाली सभी प्रकार की योजनाएं वर्तमान झारखंड सरकार के द्वारा बंद कर दी गई है जिसके फलस्वरूप क्षेत्र में किसान वर्ग एवं गरीब गुरवे लोगों के बीच समस्या उत्पन्न हो गई है। वही किसान मोर्चा जिला महामंत्री मधुसूदन दत्त ने कहा कि यह सरकार सभी दृष्टिकोण से विफल है ।क्षेत्र की जनता बेरोजगारी की समस्या से जूझ रही है । वहीं किसान वर्ग के लोगों को समुचित सुख सुविधाएं नहीं मिलने के कारण क्षेत्र की कृषि पर आधारित अर्थव्यवस्था चरमरा गई। आज के इस कार्यक्रम में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कृष्णा मंडल ,किसान मोर्चा मंडल मंत्री कांचन राणा, कार्यकारिणी सदस्य राम पद घोष ,आईटी सेल के तापस दास, दुलाल मरंडी सहित किसान मोर्चा के अन्य सदस्य व किसान मौजूद थे।

फोटो -खेतों पर धरना प्रदर्शन करते भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी

मधुमिता कुमारी, ग्राम समाचार, नाला( जामताड़ा)

Share on Google Plus

Editor - विवेक, जामताड़ा (झारखंड).

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें