Jamtara News: फतेहपुर में तेली साहू महासंगठन की बैठक

 तेली साहू महासंगठन का बैठक फतेहपुर में आयोजित

ग्राम समाचार फतेहपुर:

आज राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील कुमार साहू का आगमन जामताड़ा जिले के फतेहपुर में हुआ। उन्होंने तेली समाज के प्रमुख लोगों के साथ एक बैठक किया जिसकी अध्यक्षता संगठन के युवा जिला अध्यक्ष अजय मंडल ने किया। प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू जी ने समाज में दहेज प्रथा के कलंक को मिटाने के लिए कहा कि दहेज विरोधी आदर्श विवाह का आयोजन प्रत्येक वर्ष संगठन के द्वारा किया जाएगा जिसमें तेली साहू समाज के लड़के लड़कियों का विवाह बिना दहेज के होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम लिखे एक खुले आग्रह पत्र का जिक्र किया जिसमें राष्ट्रवादी शक्तियों को एकजुट करने के विषय पर चर्चा किया गया है। उन्होंने प्रदेश कमेटी का विस्तार करते हुए श्री तीर्थ नाथ मंडल को प्रदेश मंत्री श्री विष्णु मंडल को प्रदेश संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा। इस अवसर पर मनोज मंडल विकास चंद्र मंडल संजय मंडल तारा पद मंडल अरुण मंडल सनत मंडल दीपक मंडल आशीष मंडल मोतीलाल मंडल राजू मंडल आदि उपस्थित हुए!


 


राजकिशोर यादव, ग्राम समाचार बंदरडीहा (नाला) 


Share on Google Plus

Editor - विवेक, जामताड़ा (झारखंड).

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें