Chandan News: कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार के आदेश पर मास्क वितरण

 ग्राम समाचार, चांदन,बांका।  विश्व में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी बारने पंचायत में चांदन वीडियो दुर्गाशंकर के नेतृत्व में आवास सहायक पूरन पंडित के द्वारा आधे दर्जन से अधिक गांवो में सरकारी निर्देश के आलोक में जीविका संकुल के द्वारा बनाये गए मास्क का वितरण किया गया।



जिसमे  जंघिरा, गंजिरा, मंझली, सिद्धूडीह, मथडीह, भैरोगंज, कुम्हाराडीह इत्यादि गांवों में परिवार के सदस्यों की संख्या के आधार पर मास्क वितरण किया गया औऱ लोगो से हमेशा मास्क लगाकर  रहने की अपील भी किया गया। आवास सहायक पूरन पंडित ने बताया कि वीडियो दुर्गाशंकर के द्वारा उन्हें 6000 मास्क दिया गया था। जिसमे 4000 मास्क वितरण किया जा चुका है।



 बाकी बचे शेष गांवों में मास्क वितरण किया जा रहा है। मास्क वितरण कार्य में प्रखंड के विकास मित्र, पंचायत सचिव, ग्रामीण आवास सहायक, कर्मियों को लगाया गया है। जो प्रखंड क्षेत्र के सभी गांवों में वितरण का कार्य कर रहे है। इधर मास्क मिलते ही बच्चों ने भी मास्क लगाकर लोगों को प्रेरित किया। जिससे इस कोरोना महामारी मेंं दो गज दूरी, मास्क है जरूरी का अवलोकन किया।

 उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन।

Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें