Jamtara News: अर्जुन महतो की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

 ग्राम समाचार, नाला, जामताड़ा:

 नाला प्रखंड अंतर्गत बिन्दापाथर थाना क्षेत्र के मुड़ाम गाँव से हत्या का एक प्राप्त हुआ हैl इस संबंध में मुड़ाम निवासी आशा देवी के आवेदन के आधार पर बुधवार 28 फरवरी के देर रात पुतुलजोड़ क्रेशर के पीछे तीनमूहानी के झाड़ी जंगल से मुड़ाम के अर्जुन महतो (23 वर्ष) का शव बरामद किया गया। घटना के संदर्भ में मृतक के माता आशा देवी पति दामू महतो ने अपने आवेदन मे लिखा है कि 27अप्रैल को उनका बेटा अर्जुन तिलक समारोह में सुभाष कोल के बुलावे पर गया था, तभी से उनका बेटा घर नही आया।  है आशा देवी ने आरोप लगाया है कि सुभाष कोल ने ही उनके बेटे को अपने साथियों के साथ मिलकर मारकर गायब कर दिया है। कोलपड़ा सहित अगल- बगल में पूछताछ करने पर जब कोई पता नहीं चला। तब अर्जुन के माता ने घटना की जानकारी  पुलिस को दिए। सूचना के बाद बिन्दपाथर पुलिस मुड़ाम पहुँच कर कोलपड़ा के  सुभाष कोल एवं उनकी पत्नी पुनम कोल को धर दबोचाl सुभाष कोल एवं उनकी पत्नी के निशाने पर पुलिस ने अर्जुन का शव बरामद किया। इन दोनों ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर किया। आवेदन के आधार पर बिन्दपाथर पुलिस ने मुड़ाम  गांव पहुँच कर कोलपाडा निवासी  सुभाष कोल एवं उनकी पत्नी पूनम कोल को गिरफ्तार कर लिया हैl पति -पत्नी ने पुलिस के समक्ष आरोप स्वीकार किया है।जिसकी पुष्टि थाना प्रभारी भास्कर झा ने किया। शव को पोस्ट मार्डम हेतु जामताड़ा सदर अस्पताल भेजते हुए पति पत्नी को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि अर्जुन की हत्या करने के पीछे जो भी और लोग हैं, जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाऐंगे।

विवेक आनंद, ग्राम समाचार, जामता


ड़ा

Share on Google Plus

Editor - विवेक, जामताड़ा (झारखंड).

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें