Godda News: उपायुक्त ने जनता दरबार का निरीक्षण किया



ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट:-  शनिवार को उपायुक्त भोर सिंह यादव के द्वारा गोड्डा जिले के गोड्डा प्रखंड के मखनी पंचायत के अलावे विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण कर जनता दरबार का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त के द्वारा जनता दरबार में लगाये गए सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया गया एवं जनमानस की समस्याओं पर विचार विमर्श करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को सधनता पूर्वक निराकरण करने के लिए निर्देशित किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज के द्वारा पोड़ैयाहाट प्रखंड़़ के सकरी फुलवार पंचायत के जनता दरबार का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जनता दरबार के पश्चात अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा के द्वारा शौचालय निर्माण एवं धान अधिप्राप्ति केंद्र का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। ज्ञात हो कि उपायुक्त भोर सिंह यादव के द्वारा गोड्डा जिले के 9 प्रखंडों में प्रत्येक शनिवार को पंचायत स्तर पर जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गए स्टॉल में आकार आमजनों के द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं को रखा जा रहा है, जिसके निष्पादन हेतु अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित विभाग के द्वारा आवेदनों माध्यम से निष्पादित किया जा रहा है। आज गोड्डा जिले के प्रत्येक प्रखंडों के प्रत्येक पंचायतों में उपायुक्त भोर सिंह यादव के निर्देशानुसार जनता दरबार का आयोजन किया गया।जनता दरबार में आम जनता से योजनाओं/समस्या से संबंधित आवेदन लिए गए,एवं उनकी समस्याओं को सुना गया एवं जनता दरबार में आए आवेदनों की निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

प्रत्येक प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गए स्टॉल में आकार आमजनों ने अपनी-अपनी समस्याओं को रखा। जिसमें सभी ग्रामीणों का आवेदन लिया गया जिसके निष्पादन हेतु अधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस कार्यक्रम के तहत क्षेत्रवासियों को सभी विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं से योग्य लाभुकों को आच्छादित करने के साथ-साथ पेंशन, राशन एवं अन्य सुविधाओं का लाभ देना है। कार्यक्रम के अंतर्गत सभी पात्र व्यक्तियों को कल्याणकारी योजना का लाभ सुगमतापूर्वक उपलब्ध कराने तथा विभिन्न स्तरों पर कार्यान्वित की जाने वाली योजनाओं, कार्यक्रमों के संदर्भ में शिकायतों की प्राप्ति एवं निष्पादन के साथ-साथ सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए विभिन्न विभागों में पंचायत मुख्यालय स्तर पर जनता दरबार आयोजित किया गया। जनता दरबार मेंं विभिन्न पंचायतों में कंबल का वितरण भी किया गया।


जनता दरबार का आयोजन जिला स्तरीय प्राधिकृत पदाधिकारी की निगरानी में किया गया। जनता दरबार में उपस्थित जिला स्तरीय प्राधिकृत पदाधिकारी के द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ताकि जनता दरबार में आए आवेदनों का जल्द से जल्द निष्पादन किया जा सके।जनता दरबार में संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, मुखिया प्रतिनिधि, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने भाग लिया।

Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें