ग्राम समाचार चांदन बांका।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदन प्रखंड क्षेत्र इन दिनों जंगल से लकड़ी कटाई का काम लगातार किया जा रहा है। वहीं सरकार द्वारा सात निश्चय योजना के तहत पर्यावरण सुरक्षा के लिए पेड़ लगाने की बात करते हैं, लेकिन कारोबार लकडी माफिया का मनोबल इतना बढ़ गया है कि, कारोबारी एवं कैटल गार्ड की मिलीभगत से वन देवी के सामने भी खुलेआम लकड़ी काटा जा रहा है। जिसमे केटल गार्ड भी लकड़ी माफिया
के साथ मिली भगत से किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को बघवा जंगल के पास रोड किनारे कच्चा लकड़ी का गोला देखा गया। इसी बीच मौके पर केटल गार्ड कामदेव यादव कि मौजूदगी में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लकड़ी काटा जा रहा था। जिसकी शिकायत पर कई वन देवियां, जिसे वन विभाग द्वारा लकड़ी की रक्षा के लिए लगाया गया है। वह घटनास्थल पर आई जहां लकड़ी माफिया द्वारा उसके साथ गाली गलौज किया गया।
और उसे धमकी देते हुए कहा गया कि अगर इसकी किसी से शिकायत करेगी तो अच्छा नहीं होगा।वन देवियों ने अपना दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि कुछ लोग जबरन जंगल से लकड़ी काट कर ले जाते हैं इस संबंध में पूछने पर वनपाल अशोक कुमार झा ने बताया कि अभी तक वन देवी द्वारा ऐसी कोई शिकायत नहीं की गई है। अगर किसी का नाम आता है तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। मौके पर वन रक्षा महिला कर्मी इमली देवी प्रमिला देवी खिरिया देवी कबूतरी देवी सीमा देवी इत्यादि मौजूद थीं।
उमाकांत साह, ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन, बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें