Rewari News : भाजपा नेता अमित यादव ने अपने कार्यालय पर तिरंगा फहराया

ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : राष्ट्रवादी युवा किसान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित यादव ने पदाधिकारियों के साथ दिल्ली रोड स्थित मधुसूदन पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा झंडा फहराया।




इस अवसर पर यादव ने कहा कि आज 72 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम विश्व के सबसे बड़े गण तांत्रिक देश के नागरिक होने के नाते स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं तो इसके पीछे भारत के भविष्य की योजना बनाने वाली समिति का अभूतपूर्व योगदान रहा है। उन्हीं की बदौलत आज हम एक ऐसे देश के नागरिक हैं जो निरंतर विकासशील होते हुए आज विश्व के सिरमौर बनने की तरफ अग्रसर है। उन्होंने कहा कि यह तंत्र सामान्य गण के लिए भी अति सुलभ और कल्याणकारी है इसी वजह से अपने तंत्र पर सदा गर्वित रहता है।


इस अवसर पर राष्ट्रवादी युवा किसान संगठन के प्रदेश मंत्री वे दक्षिण हरियाणा प्रभारी यशपाल कडायला, जिला अध्यक्ष दीपक ठाकुर, जितेंद्र यादव, शिव शंकर शर्मा, सुनील यादव, महेश सैनी, दिव्य सिंह यादव, तेजस्वी सिंह, पदम चंद सैनी, कन्हैया लाल, संतोष कुमार, वेद प्रकाश, बिशन, विकास, राव गजराज सिंह, सचिन ठेकेदार, गौरव प्रणामी, रविंद्र प्रजापत, महेश शर्मा, विक्की, हेमंत प्रजापति, अमित कुमार, दिलीप गुप्ता, प्रवीण रूस्तगी, नवीन जांगड़ा, प्रशांत रूस्तगी, सोनू शर्मा, वर्षा वशिष्ठ, हनी मदान, प्रियंका, अंशु यादव, कुनिका,  कीर्ति, नीतू, सुशील, रेखा यादव, रिद्धि, मोनिका, हर्षिता, प्रवीण, सुनील कुमार सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें