Rewari News : यूथ क्लब रामगढ-भगवानपुर द्वारा दो दिवसिय प्रदेश स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन

रेवाड़ी। यूथ क्लब रामगढ-भगवानपुर द्वारा दो दिवसिय प्रदेश स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इस दो दिवसिय खेल प्रतियोगिता में फाइनल में पथरेडी की टीम ने नानू की टीम को हराया। जबकि तीसरे स्थान पर जींद और चौथे स्थान पर निमोठ की टीम रही। विजेता टीम पथरेडी को प्रथम पुरूस्कार के रूप में 11 हजार की राशी दी गई, जबकि दूसरे स्थान पर रही टीम को 5100, तीसरे स्थान पर रही टीम को 3100 और चौथे स्थान रही टीम को 2100 की राशी देर सम्मानित किया। इस खेल प्रतियोगिता में रेवाडी विधायक चिरंजीव राव ने खिलाडियों को उत्साहित करते हुए 11 हजार रूपये की राशी भिजवाई। कोरोना पॉजीटीव होने के चलते विधायक चिरंजीव राव होम आइसोलेशन में हैं। इसलिए उन्होंने समाजसेवी ओपी यादव व डा. रामफल यादव को खिलाडियों को उत्साहित करने के लिए भेजा। दोनों अतिथियों ने खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्रथम विजेता टीम को सम्मानित भी किया। ओपी यादव व डा. रामफल यादव ने कहा कि खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेलने से शरीर तो स्वस्थ रहता ही है साथ ही आपस में भाईचारा भी बढता है। इसलिए प्रत्येक युवा को पढाई के साथ-साथ खेलने में भी समय देना चाहिए। हमारे हरियाणा के खिलाडियों ने विश्व में अलग पहचान बनाई है। हरियाणा के खिलाडियों ने खेलों में बहूत से गोल्ड मेडल जीते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं में टेलेंट तो खूब है लेकिन उनको मौके नही मिलते। हमोर ग्रामिण आंचल में सुविधाओं की कमी के चलते ऐसा होता है। लेकिन युवाओं को हिम्मत नही हारनी चाहिए। क्योंकि प्रयास करने वालों की कभी हार नही होती है। युथ क्लब रामगढ-भगवानपुर ने विधायक चिरंजीव राव व आए अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि विधायक चिरंजीव राव खिलाडियों के प्रेरणादायक हैं। समय-समय पर वे खेल प्रतियोगिता कराते हैं। जिससे खिलाडियों का हौंसला बढता है। युथ क्लब ने विधायक चिरंजीव राव के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। 

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें