ग्राम समाचार, पाकुड़। पाकुड़िया अन्तर्गत प्रखंड सभागार कार्यालय में तेजस्विनी परियोजना का एक दिवसीय मासिक कार्य समीक्षा सह प्लानिंग बैठक किया गया। प्रशिक्षण में प्रखंड समन्वयक आकाश भगत, क्षेत्र समन्वयक सुभम और बिकास, सभी क्लस्टर समन्वयक सह परियोजना से जॉन टीम राजेश जी और धर्मेंद्र जी ने भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से तेजस्विनी परियोजना के द्वारा चल रहे प्रखंड स्तरीय सभी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई साथ ही 15 दिनों तक का कार्य प्लान पर चर्चा किया गया। परियोजना के जॉन टीम राजेश जी और धर्मेंद्र जी के द्वारा क्लब स्तरीय पैड बैंक बनाने का सुझाव साझा किया गया साथ है पैड का उपयोग करना और पोषण पर ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है। इन विषयो पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा किए।ज्ञात हो कि परियोजना में कुल 5200 से अधिक 14 से 24 वर्ष की युवती को योजना से जोड़ा गया है। प्रखंड के कुल 176 आगनवाड़ी में कार्य किया जा रहा है। परियोजना अंतर्गत प्रखंड में कुल 90 क्लब का निर्माण किया गया है। जिससे सभी 14-24 वर्ष की युवती और महिला को जोड़ा गया है। तेजस्विनी परियोजना झारखंड के कुल 17 जिलों में कार्यरत है। यह परियोजना महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड सरकार के द्वार कार्यरत है। यह पाकुड़ जिले के सभी प्रखंडों में कार्य कर रही है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य सभी महिला/ युवती का आर्थिक, शरारिक और सामाजिक रूप से पूर्णतः सशक्तिकरण करना है।
ग्राम समाचार, विशाल कुमार भगत पाकुड़िया
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें