Sahibganj News; स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने किया पूर्वाभ्यास!

ग्राम समाचार, साहिबगंज।आज 74वें स्वतंत्रता दिवस मनाये जाने को लेकर मुख्य कार्यक्रम स्थल सिद्धो कान्हो स्टेडियम साहिबगंज में उपायुक्त चितरंजन कुमार और पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने स्वतंत्रता दिवस परेड व अन्य तैयारियों का पूर्वाभ्यास किया।
                                                  इस अवसर पर उन्होंने स्टेडियम में स्थापित सिद्धो कान्हो की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया और राष्ट्रीय झंडे को सलामी भी दी।उपायुक्त श्री कुमार ने कहा कि परेड में शारीरिक दूरी का पालन को लेकर विशेष ध्यान दिया जाएगा।परेड के दौरान प्लाटून में शामिल पुलिस जवान अनिवार्य रूप से मास्क पहनेंगे।साथही उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होनेवाले गणमान्यों को भी मास्क  व सामाजिक दूरी के साथ बिठाया जाएगा।
                    इस बार जिला प्रशासन ने राष्ट्र गान को भी 52सेकंड में ही पूरा किये जाने का निदेश दिया है।कोविद-19 के संक्रमण से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने इस वर्षआमलोगों से भीड़ भाड़ से बचते हुए, मास्क और सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाये जाने    की अपील की है।
Share on Google Plus

Editor - Gram smachar, sahibganj

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें