पीरपैंती विधानसभा को लेकर भाजपा महिला मोर्चा वर्चुअल संवाद सम्मेलन आयोजित, एनडीए भारी बहुमत जीतेगी विधानसभा चुनाव – शहनवाज हुसैन


ग्राम समाचार, भागलपुर। भागलपुर महिला मोर्चा के पीरपैंती विधानसभा का मंगलवार को वर्चुअल संवाद सम्मेलन आयोजित हुआ। संवाद सम्मेलन का मंच संचालन भागलपुर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह ने किया। मंच संचालन करते हुए श्वेता सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी सदा ही अग्रणी व पूजनीय रही है। शास्त्रानुसार भारतीय संस्कृति में नारी मात्र पुरुष की अर्धांगिनी नहीं मानी गई अपितु प्रेरक रहि है। जब भी धर्म समाज या परिवार पर कोई संकट आन पड़ी तब नारी ने ही दुर्गा, काली, चामुंडा का रूप धारण किया है। नारी को ज्ञान सुख देने वाली, विशेष तेज वाली देवी, विदुषी, सरस्वती, इंद्राणी, उषा कह कर संबोधित किया गया है। आज के परिवेश में महिलाएं अब आत्मनिर्भर भी हो रही है। चाहे राजनीति के क्षेत्र में हो या सामाजिक क्षेत्र की बात हो या फिर परिवारिक क्षेत्रों की बात। भारत सरकार के पूर्व मंत्री एवं भागलपुर के पूर्व सांसद सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने आज वर्चुअल संवाद सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की महिला मोर्चा की टीम ने इस वैश्विक महामारी कोरोना संकटकाल में अपनी जान हथेली पर रखकर जो जन सहयोग किया है और जरूरतमंद तक जरूरत सामग्री पहुंचाई गई है अति सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में एनडीए की भारी बहुमत से विजय होगी। पीरपैंती के पूर्व विधायक अमन पासवान ने संवाद सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की पूरे देश में महिला मोर्चा की टीम बहुत ही बढ़िया कार्य कर रही है। इस बार भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में बूथों पर महिलाओं को भी विभिन्न कार्य का दायित्व देगी। पीरपैंती विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ललन पासवान ने संवाद सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मातृशक्ति महिला मोर्चा हर मंच के साथ कदम से कदम मिलाकर पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। अभी चुनाव का वक्त है सभी कार्यकर्ता को राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर से जो भी मार्गदर्शन मिले उसे अक्षरसः से पालन करना है। प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा संवाद सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि महिला मोर्चा की टीम पार्टी द्वारा बताए गए सभी कार्य को बहुत ही अच्छे तरीके से निर्वहन कर पूरा कर रही है। जिससे पार्टी मजबूत हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा लाजवंती झा ने भी सभी महिला कार्यकर्ता के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री परिणिता सिंह, भागलपुर के जिलाध्यक्ष रोहित पाण्डेय, जिला प्रभारी रामानंद चौधरी, शिवबालक तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति शेखर, प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी माला सिंह, जिला महिला मोर्चा महामंत्री अनामिका ठाकुर, अलका चौधरी, कुंदन कुमारी, प्रेमलता, रश्मि सिंह, पिंकी बागोरिया, अंशु सिंह, रूबी मिश्रा, बबीता मिश्रा, नारायणी मिश्रा, हेलन देवी, शशि शर्मा, रूपा साहा, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बबीता मिश्रा, बिम्मी शर्मा, जिया गोस्वामी, देवव्रत घोष, मुरारी पासवान, दिलीप निराला, प्रणब दास, इंदु भूषण झा, रौशन सिंह, बद्री प्रसाद मंडल, आलोक सिंह बंटू समेत कई भाजपा नेता जनसंवाद में शामिल हुए।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें