Rewari News : विधायक चिरंजीव राव ने कंपनी बाग में सीवरेज ओवरफ्लो होती गालियों का निरीक्षण किया

कंपनी बाग में सीवरेज के पानी की समस्या के बारे में बात करते विधायक 

ग्राम समाचार न्यूज : रेवाडी : विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि रेवाडी शहर की विभिन्न कालोनियों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या आम हो गई है। रोजाना कभी किसी तो किसी मोहल्ले से शिकायत आ रही हैं कि उनके यहां गलियों का बुरा हाल है सीवर का गंदा पानी गलियों में फैला रहता है। गंदे पानी में उठती बदबू से जीना दुर्भर हो रहा है। इसलिए आज सोमवार को उन्होंने रेवाडी शहर के कंपनी बाग का दौरा कर जायजा लिया। श्री राव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यहां पिछले 3-4 महीने से सीवरों का बुरा हाल है। सीवर का पानी इतने दिन से भरा हुआ है। इस बदबुदार पानी से महामारी होने का खतरा है। हालांकि स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग को इसकी शिकायत भी की है। लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का समाधान नही हो रहा है। विधायक चिरंजीव राव ने मौके से ही एस डी एम रेवाडी को फोन कर सारी जानकारी दी और जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवाने को कहा। 
विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि अपनी समस्या लेकर जनता किसके पास जाए। संबंधित विभाग से तो बार-बार शिकायत कर चुके हैं। यहां से भाजपा के चुने हुए प्रतिनिधि सांसद राव इंद्रजीत सिंह तो कभी जनता की सुद लेते ही नही हैं। कोरोना महामारी फैले हुए लगभग 5 महीने हो गए हैं। कोरोना काल में यहां के युवा नौकरी खो चुके हैं, किसानों को सरकार ने कोई मुआवजा नही दिया, व्यापारियों का व्यापार ठप्प हो चुका है। उसके बावजूद भी राजा साहब एक दिन भी जनता का हाल चाल जानने नही पंहूचे। चुनाव से पहले एम्स की झूठी घोषणा करवा दी जाती है। केंद्र में भाजपा की सरकार बने एक साल से ज्यादा हो चुका है। उसके बावजूद भी एम्स की एक ईंट तक नही लगी है। कोरोना के ईलाज के लिए मरीजों को रोहतक भेजा जा रहा है। यदि हमारे ईलाके में एम्स होता तो आज जनता को इतनी परेशानी नही उठानी पडती। 
चिरंजीव राव ने कहा कि रेवाडी शहर का बूरा हाल हो गया है। जगह-जगह सडकों में गड्डे हो गए हैं जोकि दुर्घटना को न्यौता दे रहे हैं। सीवर ओवर फलो हो रहे हैं। लेकिन जनता की समस्याओं का समाधान करने वाला इस सरकार में कोई नही है। भाजपा के चुने हुए जन प्रतिनिधियों से जनता मिल ही नही सकती उनकी समस्या का समाधान तो दूर की बात है।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें