Bhagalpur News:प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किए जाने पर डॉ. प्रीति शेखर का अभिनन्दन

ग्राम समाचार, भागलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल द्वारा भाजपा नेत्री डॉ. प्रीति शेखर को पुनः प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किए जाने पर भागलपुर नगर की विजय मित्रा मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रेष्ठा गाँधी, ईश्वर नगर मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता गुप्ता एवं तिलकामांझी मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता सिन्हा की अगुवाई में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बूढ़ानाथ स्थित नवरंग मंदिर के प्रांगण में अभिनन्दन समारोह आयोजित करते हुए डॉ. प्रीति शेखर को बुके व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व ग़ुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ प्रीति शेखर ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा लगातार तीसरी बार उन्हें  कार्यसमिति में जगह प्रदान कर पार्टी ने उनपर जो भरोसा जताया है, उसपर हमेशा खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। डॉ प्रीति ने कहा कि छात्र राजनीति के बाद महिला मोर्चा से ही उन्होंने भाजपा की राजनीति की शुरुआत की और आज महिला मोर्चा द्वारा सम्मानित किए जाने पर उन्हें बहुत गर्व महसुस हो रहा है। उन्होंने महिला मोर्चा की सभी अध्यक्षों व पदाधिकारियों को सम्मान प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया है। डॉ प्रीति शेखर ने इस मौके पर कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों में महिलाओं को आरक्षण मिले इसके लिए आवाज़ बुलंद किया जाएगा। कार्यक्रम के पश्चात डॉ प्रीति ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के साथ बूढ़ानाथ मुहल्ले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पत्रक का वितरण किया। इस मौके पर  महिला मंडल अध्यक्ष  श्रेष्ठा गांधी, रीता गुप्ता, संगीता सिन्हा, उपाध्यक्ष रीता चौधरी, अंजना देवी, महामंत्री पम्मी प्रसाद, मंजू यादव, पप्पी चौधरी, पूनम पोद्दार, ममता मंडल, सुजाता घोष समेत अन्य  कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें