Rewari News : भाजपा सरकार की विदाई के लिए एक अक्टूबर का इंतजार कर रही जनता :: जगदीश यादव

अहीरवाल क्षेत्र के दिग्गज कांग्रेसी नेता ओर पूर्व केबिनेट मन्त्री व टिकट के प्रबल दावेदार जगदीश यादव ने कहा कि हरियाणा मे कांग्रेस की आंधी चल रही है ओर सत्ता परिवर्तन निश्चिंत है! पूर्व मन्त्री बेरली पेट्रोल पम्प पर अपने कार्यालय पर कार्यकर्त सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे!  



सम्मेलन मे कार्यकर्ताओ का हुजूम उमड़ पड़ा ओर रैली में तब्दील हो गया! सम्मेलन मे उमड़े हुजूम ने हाथ उपर उठाकर जगदीश यादव के साथ कदम से कदम चलने का संकल्प लिए! भीड़ को देखकर गदगद हुए पूर्व कैबिनेट मन्त्री ने कहा कि कोसली उनका अपना घर है ओर यहां की गौरवशाली जनता ने उनको जो प्यार ओर स्नेह दिया है उसको वो कभी नहीं भूलेंगे! उन्होंने कहा कि वो कोसली को विकसित क्षेत्र बनाना चाहते है ओर उसमे आपका सहयोग जरूरी है! उन्होंने कहा कि हरियाणा मे कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है ओर पूर्व मन्त्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे! कांग्रेस सरकार आने पर हरियाणा मे खुशहाली का नया दौर शुरू होगा ओर सभी वर्गो की भलाई के लिए जनकल्याणकारी नीतियों को अमली जामा पहनाया जायेगा! 

उन्होंने कहा कि देश ओर प्रदेश मे महंगाई ओर बेरोजगारी चरम सीमा पर है ओर जनता बेहद दुखी है! कांग्रेस सरकार आते ही सबसे पहले इन दोनों समस्याओ पर अंकुश लगाया जायेगा! उन्होंने कहा कि ये पोर्टल की सरकार है ओर इन पोर्टलो से जनता बेहद परेशान है! कांग्रेस सरकार आने पर इन पोर्टलो को हटाया जायेगा ओर बुढ़ापा पेंशन 6 हजार, गैस सिलेंडर 500 रुपए मे व 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी! उन्होंने सभी साथियो ओर कार्यकर्ताओ से आह्वान किया कि वो चुनाव की तैयारी मे जुट जाये ओर कांग्रेस की नीतियों ओर घोषणा पत्र का घर घर जाकर प्रचार करेंगे! इस मोके पर जोन वाइज बनाये गए प्रधान ओर कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी भी सोपी गई!

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें