Pathargama News: पंडित जवाहरलाल नेहरू की 134 वीं जयंती मनाई गई



ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- बाल दिवस के शुभ अवसर पर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो की अध्यक्षता में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की 134वीं जयंती मनाई गई | कार्यक्रम की शुरुआत पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया | प्रखंड अध्यक्ष सहित कई वक्ताओं ने इस मौके पर अपने संबोधन में स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला | मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष पंकज चौधरी, महासचिव दीनदयाल यादव, पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ब्रह्म, मोहम्मद खुर्शीद आलम, प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति उपाध्यक्ष बच्चन दर्वे, विजय कुमार शाह, महेंद्र दास, राहुल महतो आदि मौजूद थे |

 अमन राज, संवाददाता पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें