Bounsi News: हाइवा से कुचलकर मजदूर की हुई दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। भागलपुर हंसडीहा मुख्य मार्ग के भंडारीचक गांव समीप सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार 32 वर्षीय मजदूर की मौत हो गयी। घटना शुक्रवार देर रात की है। मिली जानकारी के अनुसार नयागांव निवासी पप्पू यादव के ट्रैक्टर पर बैठकर इसी गांव के लब्बू मंडल का 32 वर्षीय पुत्र ओपी मंडल आ रहा था। बताया जाता है कि, भंडारी चक गांव समीप सड़क पर बने गड्ढे में ट्रैक्टर के उछल जाने से ट्रैक्टर के बोनट समीप बैठा मजदूर सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान झारखंड की ओर से आ रहे गिट्टी लदे हाईवा जो भागलपुर की ओर जा रहा 



था, जिसके नीचे मजदूर आ गया। घटना में हाईवा के नीचे दब जाने से मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद बौंसी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय के निर्देश पर घटनास्थल पर गए एस आई मनोरंजन प्रसाद के द्वारा गिट्टी लदे हाईवा और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया। साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी बांका रवाना हो गए। वहीं इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें