Bounsi News: ट्रेन से गिरकर युवक जख्मी, रात भर अचेत अवस्था में ठंड और पानी में पड़ा रहा

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के श्याम बाजार समीप हंसडीहा भागलपुर रेल खंड समीप के नदी में एक 30 वर्षीय युवक के अचेत अवस्था में पाए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बौंसी थाना क्षेत्र के श्याम बाजार समीप सलैया एवं चिकनमाटी के बीच हंसडीहा भागलपुर रेल खंड पर परिचालित ट्रेन से गुरुवार देर रात एक 30 वर्षीय युवक ट्रेन से गिर गया। युवक की पहचान रजौन प्रखंड के चंगेरी मिर्जापुर समीप दुर्गापुर गांव निवासी कारू सिंह के 30 वर्षीय पुत्र सुनील सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, युवक बौंसी आने के लिए धौनी स्टेशन से रात्रि में ट्रेन पर चढ़ा था। हालांकि ठंड ज्यादा होने के कारण ट्रेन की सारी खिड़कियां बंद थी। अंधेरा होने के कारण युवक बौंसी स्टेशन पर नहीं उतर सका और ट्रेन आगे बढ़ गई। बताया जा रहा है कि, युवक की आंख लग गई थी। जब ट्रेन श्याम बाजार 

समीप सलैया और चिकनमाटी के बीच पुल से गुजर रहा था तभी, ट्रेन की रफ्तार धीमी हो गई। तो युवक ने सोचा कि यहां पर वह ट्रेन से उतर सकता है, तो वह ट्रेन की बाॅगी के गेट पर आ कर खड़ा हो गया। चुकी अंधकार होने की वजह से युवक को पता नहीं चल पाया कि ट्रेन पुल पर धीमी हुई है। युवक ने सोचा कि वह कूदकर उतर जाएगा। परंतु कूदने के क्रम में उसका संतुलन बिगड़ गया और नदी में जा गिरा। गिरने से उसे गहरी चोट लगी और वह अचेत हो गया। पूरी रात को वह युवक उस नदी में कड़ाके की ठंड और वर्षा का सामना करता रहा। तड़के जब ग्रामीण नदी की तरफ जा रहे थे तो, उसकी नजर युवक पर पड़ी। युवक को अचेत अवस्था में देख ग्रामीणों ने 102 पर एंबुलेंस को फोन कर दिया। सूचना मिलते ही बौंसी रेफरल अस्पताल से एंबुलेंस कर्मी रोहित कुमार एंबुलेंस लेकर उस युवक को लेने पहुंचे। एंबुलेंस कर्मी रोहित कुमार के अथक प्रयास से युवक को बौंसी रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ मिथिलेश कुमार के द्वारा युवक का प्राथमिक उपचार किया गया। हालांकि इस घटना की सूचना रजौन थाने के माध्यम से परिजनों को दे दी गई है। खबर लिखे जाने तक परिजन भी अस्पताल नहीं पहुंच पाए थे। बताया जा रहा है कि, युवक की हालत अब पहले से कुछ बेहतर है। हालांकि खबर लिखे जाने तक बौंसी थाने को सूचित नहीं किया गया था।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें