ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव से 4 अगस्त को एक शादीशुदा महिला को लेकर फरार होने का मामला बंधुआकुरावा थाना में दर्ज कराया गया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी मिथुन कुमार एवं संजय कुमार गिरफ्तार कर बौंसी थाना ले आई। बौंसी थाना में मौजूद महिला एवं उसके पति सिकंदर पासवान ने बताया कि, 4 अगस्त को बौंसी अस्पताल समीप निवासी मिथुन कुमार महिला को लेकर दिल्ली चला गया था। जहां से महिला अपने आपको बच बचाकर वापस
अपने घर पहुंची। घर पहुंच कर महिला ने पूरी कहानी अपने परिजनों को बताया। इसके पूर्व 14 अगस्त को महिला के पति सिकंदर पासवान ने पत्नी की गुमशुदगी की प्राथमिकी बंधुआकुरावा थाना में दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि, मिथुन कुमार के साथ उसका भाई संजय कुमार भी था। महिला के पति सिकंदर पासवान ने बताया कि, उनकी पत्नी को मिथुन कुमार लेकर फरार हो गया था। मालूम हो कि, महिला को 3 बच्चे भी हैं। वहीं पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार,संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें