Rewari News : मंडियों में रबी की फसल की खरीद प्रक्रिया जारी, तीसरे दिन शेडूल नहीं आने से किसान गेंहू लेकर नहीं पहुंचे

प्रदेश की अनाज मंडियों में गेंहू की सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीद प्रक्रिया जारी है। फसल कटाई के चलते मंडियों में गेंहू की बहुत कम आवक हो रही है। रेवाड़ी की तीनो मंडियों में दो दिन में 13 हजार 470 क्विंटल गेंहू की सरकारी खरीद की जा चुकी है। इसमें अकेले कोसली मंडी में पिछले दो दिनों में 9329 क्विंटल गेंहू की खरीद की गई है जो तीनो मंडियों का दो दिन का औसत मिलाकर 69 प्रतिशत अकेले कोसली मंडी में खरीद हुई है। रबी की फसल खरीद प्रक्रिया के आज तीसरे दिन शेडूल जारी नहीं हुआ जिस कारण गेंहू की सरकारी खरीद नहीं हो पाई कल रविवार को छुट्टी होने के चलते अब सोमवार को शेडूल आने के बाद नए रोस्टर से खरीद की जाएगी। शनिवार को उन किसानो  दिया गया जो पिछले दो दिनों में फसल बेचने से वंचित रह गए थे। प्रशासन और आढ़तियों की और से किसानो से समय समय पर आह्वान किया जाता है कि अपनी फसल सुखाकर मंडी में बेचने के लिए लाए। फ़िलहाल मंडियों में सरसों की खूब आवक हो रही है और सरकारी की बजाय प्राइवेट भाव अच्छे मिलने के कारण सरसों प्राइवेट बिक रही है। मंडी के सभी शेड,फड़ व सड़के सरसों की ढेरियो और कट्टों से अटे पड़े है। इस समय मंडी में सरसों की ओपन मार्किट में खरीद चल रही है हर रोज बड़ी संख्या में किसान सरसों की फसल लेकर मंडी में पहुँच रहे है। अगर उठान प्रक्रिया धीमी हुई और यही हाल रहा तो गेंहू रखने के लिए मंडी में जगह नहीं बचेगी। किसानो को सरसों के 48 सौ से 53 सौ रूपये तक प्राइवेट खरीद पर भाव मिल रहे है। सरकार की और से वंचित रहे किसानो को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन का एक और मौका दिया गया है। ऐसे किसान जिन्होंने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वे किसान 5 व 6 अप्रैल को अपना पंजीकरण करा सकते है। रेवाड़ी की तीनो मंडियों में क्रमश बावल में 483 क्विंटल गेंहू वेयर हाउस द्वारा, कोसली में भी 483 क्विंटल गेंहू वेयर हाउस द्वारा और रेवाड़ी मंडी में 1741 क्विंटल गेंहू हैफेड द्वारा ख़रीदा गया है। मंडी कर्मचारी पुलकित ने बताया कि आज सुबह से एक भी किसान गेंहू लेकर नहीं पहुंचा है और शेडूल नहीं आने के कारण आज पेंडिंग किसानो को ही मौका दिया जायेगा।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें