Banka News: मानव सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष बने रोशन कुमार सिंह

ब्यूरो रिपोर्ट, ग्राम समाचार, बांका। 

रोशन कुमार सिंह को मानव सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। मालूम हो कि, मानव सेवा संस्था का उद्देश्य है अन्याय अत्याचार एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाना साथ ही युवाओं को जागरूक एवं संगठित करना, नशा मुक्त समाज की स्थापना करना, 

विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाना इत्यादि। इसी क्रम में रोशन कुमार सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। जिनसे संस्था आशा करती है कि, वह संगठन के समाज उत्थान जन कल्याणकारी उद्देश्यों की पूर्ति एवं संगठन की मजबूती के लिए ईमानदार निष्ठा और लगन से काम करेंगे। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के लिए मानव सेवा संस्था कामना करती है। 

कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें