GoddaNews: उपायुक्त ने पेयजल स्वक्षता विभाग की समीक्षा



ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट:-   उपायुक्त भोर सिंह यादव के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला जल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में बताया गया कि पूर्व में सामुदायिक स्वच्छता परिसर जिले में 200 की संख्या मे स्वीकृत किया गया था लेकिन कुछ जगहों पर विवाद एवं जगह उपलब्ध नहीं रहने के कारण 38 समुदायिक स्वच्छता परिसर को रद्द करने का निर्णय लिया गया तथा 48 नया सामुदायिक स्वच्छता परिसर स्थल का चयन कर जिला जल एवं स्वच्छता समिति को पारित करने का निर्णय लिया गया साथ ही साथ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिए गए कि जिले से शौचालय निर्माण मद की राशि प्रखंड को हस्तांतरित किया गया था उनके प्रखंड का कैश बुक में समायोजन करते हुए जिला जल एवं स्वच्छता मिशन प्रकल्प गोड्डा के कार्यालय में जमा किए जाए।

मौके पर उप विकास आयुक्त अंजली यादव, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा जितेंद्र कुमार देव, पेयजल स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुंदर पहाड़ी ,पोड़ैयाहाट ,महागामा, गोड्डा पथरगामा ठाकुरगंगटी, आई एण्ड सी कोऑर्डिनेटर मोहम्मद सनाउल अंसारी, सहित अन्य पदाधिकारी गण मौजूद थे।



Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें