अपने बूथ पर भाजपा नेता पवन मिश्रा ने सुनी मन की बात कार्यक्रम, पार्टी निर्देशानुसार किया वोटर लिस्ट का सत्यापन


ग्राम समाचार, भागलपुर। प्रधानमंत्री के मन की बात को रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा ने अपने बूथ पर नवगठित सप्त ऋषि और भाजपा के पदाधिकारियों के साथ सुना। इस दौरान उनके साथ जिला भाजपा के उपाध्यक्ष कन्हाई मंडल, भाजपा नेता विभास मिश्रा आदि मौजूद रहे। पवन मिश्रा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए वोटर लिस्ट का सत्यापन किया गया। अपने बूथ संख्या 76 (क) पर पवन मिश्रा ने वोटर लिस्ट भी सत्यापित किया। पवन मिश्रा ने कहा कि आगामी चुनाव को लेकर भाजपा ने जो दो महीने का कार्यक्रम तय किया है उसी के मुताबिक कार्य चल रहा है। संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति को लेकर लगातार बड़े नेताओ और पार्टी के प्रदेश और राष्ट्रीय पदाधिकारियों के संपर्क में मै हूं। इधर सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना। नगर में नगर अध्यक्ष नवीन कुमार बन्नी, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय चौधरी, नगर उपाध्यक्ष मनोज सिंघानिया महामंत्री राजीव कुमार, शैलेश कुमार आदि ने शक्ति केंद्र पर नवगठित सप्त ऋषि के साथ मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण देखा। उत्तरी मंडल में मंडल अध्यक्ष कुमार मंगलम महामंत्री प्रवीण कुमार, कन्हैया झा मनोरंजन मिश्रा लखन लाल पासवान ने नव गठित सप्तऋषि के साथ कार्यक्रम देखा और दक्षिणी मंडल में मंडल अध्यक्ष अंशुमन मिश्रा युवा अध्यक्ष सत्यम मिश्रा मंडल महामंत्री हर्ष नाथ मिश्रा आदि के अलावा बूथों पर भी गठित सप्त ऋषि के साथ कार्यकर्ताओं ने पीएम के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण देखा। इसके अलावा शाहकुंड में रॉबिन सिंह ने कार्यकर्ताओं और  सजौर में संजय चौधरी, मनोज झा, निवेदन भट्ट आदि ने भी कार्यक्रम को देखा।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें