Jamtara News चेंबर ऑफ कॉमर्स सदस्यों के साथ मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक की गई


ग्राम समाचार जामताड़ा:
उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार के द्वारा कहा गया की राज्य में 31 मई तक लागू लॉक डाउन के दौरान विभिन्न प्रकार की छूट मिल सकेगी। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार जिला में आदेश जारी किया गया कि किसमें छूट दी गई है किसमें नहीं। इस पर व्यापारियों द्वारा कहा गया कि इनके अलावा भी जो दुकान है। उक्त दुकान खोलने के लिए क्या निर्देश दिया जा रहा है। इस पर उपायुक्त जामताड़ा द्वारा कहा गया कि आप आवेदन जमा कर दें। राज्य सरकार के दिशा निर्देश आने के बाद ही कुछ दुकान खोलने का निर्णय लिया जा सकता है। कपड़े की दुकान ड्राइक्लीनरस कि दुकान के संबंध में व्यापारियों द्वारा पूछा गया इसपर उपायुक्त जामताड़ा द्वारा चेंबर ऑफ कॉमर्स को एक सूची तैयार कर आवेदन देने हेतु निर्देश दिया। उपायुक्त जामताड़ा द्वारा कहा गया कि अगर इसके बाहर भी कुछ दुकान को लेकर कन्फ्यूजन रह जाता है तो उक्त दुकान को लेकर राज्य स्तर पर चर्चा किया जाएगा। मौके पर अपर समाहर्ता सुरेंद्र कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी भुदोलिया, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सहित चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य, जिले के व्यापारियों एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
रोहित शर्मा, ब्यूरो, जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें