महाराजा अग्रसेन जयंती पर जन शक्ति जागृति मंच ट्रस्ट ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

रेवाड़ी में जन शक्ति जागृति मंच ट्रस्ट की चेयरपर्सन मेनका सोनी की अध्यक्षता में रविवार को महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर जिले के अग्रसेन चौक स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन के आदर्शों, सामाजिक समरसता, जनकल्याण और मानव सेवा के संदेश को याद किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में उनके विचारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर मेनका सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि महाराजा अग्रसेन केवल एक महान शासक ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता, सहयोग और जनकल्याण की भावना के प्रतीक थे। उनका जीवन हमें सिखाता है कि किसी भी समाज की वास्तविक उन्नति तभी संभव है, जब समाज का प्रत्येक वर्ग सम्मान, सहयोग और आगे बढ़ने के समान अवसर प्राप्त करे।


मेनका सोनी ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से समाज को परस्पर सहयोग, भाईचारे और आर्थिक-सामाजिक सशक्तीकरण का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने पहले थे। वर्तमान समय में समाज को आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर शिक्षा, सेवा, महिला सशक्तीकरण, जरूरतमंदों की सहायता और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।


उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती मनाने का वास्तविक उद्देश्य केवल उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करना नहीं, बल्कि उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाना है। यदि हम महाराजा अग्रसेन के बताए मार्ग पर चलते हुए जरूरतमंदों की सहायता करें, समाज में समानता की भावना को मजबूत करें और प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान का ध्यान रखें, तो एक बेहतर और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। जिला अध्यक्ष मंजू शर्मा, बावल हलका प्रधान निर्मला देवी, मीनू शर्मा, रतनलाल, राधे श्याम, राजेश अग्रवाल,मयंक वर्मा मीनू शर्मा, इत्यादि लोग ट्रस्ट सदस्य उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें