रेवाड़ी में दीपावली के पावन अवसर पर गुर्जरवाड़ा स्थित प्राचीन सिद्ध श्री नगरकोट (कांगड़ा) वाली माता मंदिर में इस वर्ष पहली बार भव्य 1008 दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन 08 नवंबर 2026 (रविवार) को सायं 6:00 बजे से मंदिर परिसर में आयोजित होगा। मंदिर संरक्षक एवं समिति अध्यक्ष रविन्द्र अग्रवाल ने बताया कि , माता रानी की असीम कृपा एवं दिव्य प्रेरणा से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य मंदिर परिसर को 1008 दीपों की रोशनी से आलोकित करना तथा श्रद्धालुओं के बीच भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिकता का संदेश प्रसारित करना है। समिति उपाध्यक्ष श्रीमती निशा अग्रवाल ने बताया की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती चांदनी चांदना जी, पूर्व जिला अध्यक्ष (महिला मोर्चा भाजपा), रेवाड़ी उपस्थित रहेंगी। उनके करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।
इस अवसर पर डिजिटल म्यूजिक सिस्टम के माध्यम से शहनाई की मधुर धुन के साथ ही भगवान श्रीराम एवं माँ नगरकोट वाली के भक्ति संगीत का भी आयोजन होगा, जिससे मंदिर परिसर में भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण निर्मित होगा। मंदिर समिति ने बताया कि इस आयोजन को दीपावली के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के अनुरूप विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है। मंदिर परिसर में दीपों की जगमगाहट के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रकाश, सकारात्मकता और भक्ति का संदेश दिया जाएगा।
मंदिर समिति ने रेवाड़ी शहर एवं आसपास के क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमी नागरिकों एवं माता रानी के भक्तों से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर इस प्रथम 1008 दीप प्रज्वलन आयोजन का हिस्सा बनने तथा आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है। कार्यक्रम का मंदिर के आधिकारिक फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा
कार्यक्रम विवरण:
आयोजन: प्रथम 1008 दीप प्रज्वलन कार्यक्रम
दिनांक: 08 नवंबर 2026, रविवार (दीपावली)
समय: सायं 6:00 बजे से
स्थान: प्राचीन सिद्ध श्री नगरकोट (कांगड़ा) वाली माता मंदिर, गुर्जरवाड़ा, रेवाड़ी (हरियाणा)
आयोजक: श्री नगरकोट (कांगड़ा) वाली माता मंदिर समिति
॥ जय माँ वज्रेश्वरी देवी ॥ ॥ जय नगरकोट (कांगड़ा) धाम ॥ जय माता दी!


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें