Rewari News :: धारूहेड़ा की ट्यूलिप सिटी समिति के निवासियों ने मीटिंग कर समिति की समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की

रेवाड़ी के धारूहेड़ा स्थित ट्यूलिप सिटी में मीटिंग का आयोजन किया गया. मीटिंग में सोसाइटी के लोगों ने भाग लिया। सोसाइटी के लोगों ने सोसाइटी की समस्याओं को मीटिंग में रखा जैसे सोसाइटी के चारों तरफ चार दिवारी होनी चाहिए, आवारा पशु सोसाइटी में अंदर ना आए, पार्क में खेलने के लिए बड़े बच्चों के लिए इंस्ट्रूमेंट लगाया जाए, सोसाइटी में एक मंदिर का निर्माण किया गया है, सोसाइटी में अनऑथराइज्ड व्यक्तियों को एंट्री ना दी जाए, सोसाइटी के लोगों ने यह मुद्दा भी उठाया की सोसाइटी में आय और खर्च का ब्यौरा सोसाइटी के लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया। और अनेक छोटी-छोटी समस्याओं को बैठक में उठाया। सोसाइटी के लोगों की मांग है कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।


ट्यूलिप सोसाइटी के लोगों ने एक स्वर में बिल्डर को चेताया कि यदि शीघ्र इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। मास्टर ब्रह्म प्रकाश सैनी ने सोसाइटी के सभी लोगों से निवेदन किया की एक संगठन में रहकर इन सभी कार्यों को करवाया जा सकता है। ट्यूलिप सिटी सोसाइटी को एक आदर्श सोसाइटी बनाने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर मास्टर ब्रह्म प्रकाश सैनी, रमेश यादव, अतुल खोला, दिनेश कुमार, राजेश कुमार, सुरेंद्र शर्मा, विनय कुमार, विजेंद्र सिंह, नितेश कुमार, पंकज जांगिड़, सौरभ शर्मा, शैलेंद्र, गणेश, शिवचरण, रमेश नेवी रिटायर्ड, सत्य प्रकाश तथा ट्यूलिप सिटी ऑफिस की तरफ से एम.के यादव, पंकज कुमार आदि उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें