Rewari News :: निखिल मांढैया को वाइस चेयरमैन बनने पर विभिन्न मार्केट प्रधानों व व्यापारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देकर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया

रेवाड़ी नगर परिषद के वाइस चेयरमैन पद पर निखिल मांढैया के निर्वाचित होने पर शहर की विभिन्न मार्केटों के प्रधानों एवं व्यापारियों ने उनके निवास स्थान पर पहुँचकर उन्हें एवं उनके पिता सजन पहलवान जी को शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर शहर के विकास, व्यापारियों की समस्याओं और बाजारों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा हुई।


इस मौके पर निखिल मांढैया ने कहा कि नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पिप्पल के साथ मिलकर रेवाड़ी शहर के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। शहर में स्वच्छता, सड़क, जल निकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आपसी समन्वय से प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों एवं आमजन की समस्याओं का समाधान करवाना और शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाना उनकी जिम्मेदारी है, जिसे वे पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगे।


निखिल मांढैया ने अपने निर्वाचन पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी, वरिष्ठ व कद्दावर नेता एवं सांसद राव इंद्रजीत सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुप्ता, वास्थ्य मंत्री आरती राव, नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पिप्पल जी व सभी पार्षदों का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन, सहयोग और विश्वास से उन्हें जनसेवा की इस जिम्मेदारी को निभाने का अवसर मिला है। वे सभी के सहयोग से रेवाड़ी शहर के विकास और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर मार्केट प्रधानों एवं व्यापारियों ने निखिल मांढैया को शुभकामनाएँ देते हुए उम्मीद जताई कि चेयरपर्सन और वाइस चेयरमैन के आपसी तालमेल से शहर में विकास कार्यों को गति मिलेगी और बाज़ारों की समस्याओं का प्रभावी समाधान होगा।

इस मौके पर नया बाजार के प्रधान भटोटिया जी, पुरानी अनाज मंडी के प्रधान दीपेश भार्गव जी, आर्य समाज मार्केट के प्रधान जीतू जी, डाकखाना मार्केट के प्रधान सुधीर यादव जी, मॉडल टाउन मार्केट के प्रधान मनोज यादव जी, लियो मार्केट के प्रधान कैलाश सैनी जी सहित दुआ प्लाईवुड, कृष्णा स्वीट्स के प्रतिनिधि एवं अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें