Rewari News :: बाजरा खरीद को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन की आवश्यक बैठक किसान भवन में संपन्न हुई

भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिला रेवाड़ी कि मीटिंग रवि प्रकाश जोन की अध्यक्षता में अनाज मंडी स्थित किसान भवन में संपन्न हुई. बैठक में यूनियन के प्रधान समय सिंह ने बताया कि रेवाड़ी मंडी में करीब 2000 क्विंटल के लगभग बाजरे की अराइवल होती है व्यापारी ओने पोना दामों में बाजरा खरीद रहे हैं. 


सरकार व प्रशासन को अल्टीमेटम दिया गया है कि 20 तारीख तक या तो एमएसपी पर में बाजरा खरीद शुरू की जाए अन्यथा 21 तारीख को मंडी के गेट पर एक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा व बड़ा फैसला लिया जाएगा और रोड जाम करना पड़े या मंडी गेट के ताला लगाना पड़े तो उससे पीछे नहीं हटेंगे. क्यूंकि मंडी में बाजरा 2000 से 2300 तक बिक रहा हैं और दक्षिण हरियाणा ओर अहीरवाल की जनता को बाजरा के अंदर बहुत भारी नुकसान हो रहा है 100 मन बाजरा में लगभग 35-36 हजार रुपए का नुकसान हो रहा है. बाजरा भावांतर पर नहीं लेंगे क्योंकि बाजरा भावांतर की एक किस्त डाल देते है और आगे रुपए नहीं आते उसके लिए यूनियन को लड़ाई लड़नी पड़ती है यूनियन ने सख्त चेतावनी दी है कि 20 सितंबर से बाजरा एमएसपी पर खरीद शुरू की जाए नहीं तो यूनियन की ओर से बड़ा फैसला लिया जाएगा.



इस मौके पर युवा प्रधान मोनिका को किसान भवन में एक पौधा लगाया क्यूंकि यूनियन किसान पौधा रोपण भी करती है इस मौके पर मुनि,  ओपी, लोकेश, मनीषा, सविता, रीना, मोनिका, राजकुमार, सतबीर, करतार व अन्य कई किसान मौजूद रहे.

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें