हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी शहरी जिला सचिव ने अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन. रेवाड़ी से कांग्रेस नेता ललित अग्रवाल ने वृद्धआश्रम में बुजुर्गों को फलप्रसाद वितरित कर आशीर्वाद लिया तथा गौशाला में गायों को गुड़-चारा खिलाकर 36वा जन्मदिन मनाया.
अपने लिए तो सभी जीते हैं पर असली जीना तो वही है जो दूसरों के लिए जिए इसे ही असली जिंदादिल कहते हैं. यह कहावत तो आपने सुनी ही होगी जिसे चरितार्थ करने का काम किया कांग्रेस कार्यकर्ता ललित अग्रवाल ने. जिन्होंने आज अपना जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया और लोगों को भी इस प्रेरणा लेने का आह्वान किया. दरअसल हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी शहरी जिला सचिव ललित अग्रवाल ने बुधवार को अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर उन्होंने वृद्ध आश्रम में जाकर फल, मिठाई और बिस्कुट नमकीन आदि के पैकेट वितरित कर अनूठे अंदाज में अपना जन्मदिन मनाया. ललित अग्रवाल ने कहा की आज अपना जन्मदिन घर पर नही मना कर वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर मनाया है अपने जन्मदिन पर गौशाला में जाकर गायों को गुड और चारा भी खिलाया है. इस प्रकार से जन्मदिन मनाने से उन्हें बहुत आनंद मिलता है. ललित अग्रवाल ने कहा कि और लोगों को भी इस प्रेरणा लेनी चाहिए. कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ललित अग्रवाल के दोस्त रवि शर्मा ने बताया कि ललित अग्रवाल बहुत ही मेहंदी ईमानदार एवं कर्मठ सक्रिय कार्यकर्ता है जो हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं.
आज उन्होंने मॉडल टाउन स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा सचालित वृद्ध आश्रम में पहुंच कर बुजुर्गों को खाद्य सामग्री में वितरित कर सेवा का पुण्य किया और वहां पर सभी बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और उन्होंने कहा कि वे आगे भी भविष्य में अपने जन्मदिन और त्योहारों पर और कोई भी शुभ कार्यक्रमों पर यहां पर बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने और फल मिठाई प्रसाद की सेवा का दान धर्म करने का कार्य जारी रखेंगे. कांग्रेस शहरी जिला सचिव ललित अग्रवाल ने कहा कि आज वह जो कुछ भी है अपने माता-पिता के दिए हुए संस्कारों और उनके बताए हुए रास्तों पर चलने की बदौलत है श्याम भक्त ललित अग्रवाल ने कहा कि उनके माता-पिता और बाबा श्याम जी तथा बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व दया दृष्टि उन पर और उनके पूरे परिवार पर ऐसे ही बनी रहे और वे लोगों की सेवा करते रहे.
उल्लेखनीय है कि ललित अग्रवाल रेवाड़ी के एक स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता हैं जिन्हें शहरी जिला कांग्रेस कमेटी में सचिव नियुक्त किया गया है। ललित अग्रवाल शहर के सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में काफी सक्रिय रहते हैं, शहरी जिला सचिव के रूप में ललित अग्रवाल रेवाड़ी और आसपास के इलाकों में कांग्रेस पार्टी के संगठन विस्तार और स्थानीय मुद्दों पर लगातार कार्य करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने नीम का थाना के दौरे के समय कांग्रेस विधायक सुरेश मोदी से भी मुलाकात की थी। रेवाड़ी के स्थानीय बाजारों और विकास कार्यों में भी उनकी उपस्थिति रहती है। रेवाड़ी के सदर बाजार के विकास और सौंदर्यीकरण स्वच्छता अभियान से जुड़े कार्यों में नवनियुक्त प्रधान यशपाल सोनी के साथ उन्होंने विशेष सहयोग दिया था, जिसकी स्थानीय व्यापारियों ने काफी सराहना की थी। वे रेवाड़ी क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेस नेताओं और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव तथा विधायक चिरंजीव राव के कार्यक्रमों और अभियानों जैसे महंगाई और स्थानीय पेयजल संकट के मुद्दे में पार्टी की आवाज़ उठाते हुए समर्थन करते रहे हैं। हाल फिलहाल ललित अग्रवाल शहर की गुर्जर वाडा चौक स्थित नगरकोट कांगड़ा वाली माता मंदिर में परिवार सहित अपनी सेवाएं देते हैं. इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव के निजी सचिव रवि शर्मा, हरेंद्र कुमार हांसाका, साहिल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे.
Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)
ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com
* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें