नगर परिषद रेवाड़ी द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के तहत उमा भारती स्कूल में स्वच्छता, कचरा पृथक्करण एवं उचित कचरा प्रबंधन को लेकर व्यापक जन-जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ एवं सुंदर रेवाड़ी के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नागरिकों से संवाद कर चार प्रकार के डस्टबिन के उपयोग एवं उनके महत्व के बारे में विस्तार से समझाया गया। बताया गया कि कचरे को उसकी प्रकृति के अनुसार अलग-अलग रखना चाहिए तथा कचरे को आपस में मिलाने से बचना चाहिए।
इस दौरान नगर परिषद रेवाड़ी की टीम ने विद्यार्थियों एवं नागरिकों को समझाया कि कचरा प्रबंधन केवल नगर परिषद की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर कचरे को अलग-अलग रखे, डस्टबिन का उपयोग करे और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाए, तो शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित नागरिकों ने स्वच्छता अपनाने, कचरे का उचित पृथक्करण करने, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर स्वामी उमा भारती स्कूल की तरफ से प्रिंसिपल श्री दिवान सिंह जी, मोनिका पण्डिता, पूनम भारद्वाज, मधु शर्मा, कीर्ति शर्मा, नीतू शर्मा, अंजू नारंग, कुमारी चंचल एवं प्रियंका का विशेष सहयोग रहा व स्वच्छ भारत मिशन की टीम से रितेश जी, पंचम जी, कृष्ण सभरवाल, सुमन, राधा, अंजू एवं शुभम उपस्थित रहे।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें