Bhagalpur News;रोटरी क्लब भागलपुर ने शिक्षकों को 'शेपर्स फ्यूचर्स अवार्ड' से किया सम्मानित
ग्राम समाचार, भागलपुर। रोटरी क्लब भागलपुर के द्वारा कचहरी चौक स्थित एक होटल के कक्ष में एक शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस श समारोह में रोटरी क्लब भागलपुर के प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी समेत अन्य गणमान्य रोटेरियन और सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने हेतु जिले के चुनिंदा शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रतिष्ठित शेपर्स फ्यूचर्स अवार्ड से नवाजा गया। सम्मान पाने वाले मुख्य शिक्षकों में पंकज कुमार सहित कई अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहे, जिन्होंने अपने शिक्षण कार्य से समाज को एक नई दिशा दी है। इस समारोह का एक मुख्य आकर्षण नन्हीं अनुप्रिया राज रही। घर में बेकार पड़ी वस्तुओं से रचनात्मक चीजें बनाने यानी 'कबाड़ से जुगाड़' के सफर को आगे बढ़ाते हुए अनुप्रिया ने 'कबाड़ से कमाल' के संदर्भ में अपनी कला का प्रदर्शन किया। अनुप्रिया के इस हुनर और सहयोग को देखते हुए, अमर नाथ झा को (नवयत्न त्रैमासिक पत्रिका) के लिए अवार्ड प्राप्त करने हेतु अनुप्रिया राज को भी मंच पर विशेष रूप से स्थान दिया गया। मंच पर मौजूद सभी अतिथियों और रोटरी क्लब के सदस्यों ने अनुप्रिया की इस अनूठी रचनात्मकता की जमकर सराहना की। समारोह में उपस्थित लोगों ने सभी सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र निर्माण में दिए जा रहे योगदान के लिए बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ इस सफल और प्रेरणादायी समारोह का समापन हुआ।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें