राधा अष्टमी पर श्री नगरकोट (कांगड़ा) देवी मंदिर में धार्मिक आयोजन व भंडारा गुर्जरवाड़ा स्थित श्री नगरकोट (कांगड़ा) देवी मंदिर में राधा अष्टमी के पावन अवसर पर 19 सितंबर, शनिवार को धार्मिक कार्यक्रम, कन्या पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के यजमान सुमित गुप्ता एवं उनका परिवार रहेंगे। मंदिर समिति के अनुसार राधा अष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके साथ ही कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा। कन्या पूजन के उपरांत अभिजीत मुहूर्त से माता रानी की इच्छा तक श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर समिति सचिव ललित अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ सेवा एवं सामाजिक सहभागिता की भावना को बढ़ावा देना है। समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से राधा अष्टमी के अवसर पर मंदिर पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागी बनने तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि प्रसाद वहीं बैठकर खाने के लिए होगा पैक करके या घर ले जाने के लिए नहीं दिया जाएगा।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें