भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिला रेवाड़ी का एक शिष्ठमंडल ने डीसी अभिषेक मीणा से मुलाकात कर ज्ञापन सोपा। समय सिंह प्रधान ने बताया कि रेवाड़ी जिला की लोकल मांगे जैसे बाजारा, भावांतर का पैसा हुआ व क्षतिपूर्ति पोर्टल, बीमा के बारे में और बाजार बिकवाने तथा किसान क्रेडिट कार्ड बनाने वाली कठिनाइयों के विषय पर डी सी से बातचीत की।
प्रधान ने सख्त राज्य में कहा कि अगर हमारी यह मांगे नहीं मानी तो और संबंधित अधिकारियों से मीटिंग नहीं करवाई तो भारतीय किसान यूनियन चढूनी एक बड़ा आंदोलन करेगी। चाहे उसमें फिर हमें मजबूर होकर डीसी ऑफिस को ताला लगाना पड़े और डीसी साहब ने अच्छे तरीके से बातें सुनी और बातचीत के बाद आश्वासन दिया की जल्दी ही मीटिंग करवाएंगे और आपकी मांगे जायज है इनका हम जल्दी से जल्दी समाधान करवाएंगे। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी महिला प्रधान मनीषा यादव संगठन, सचिव सतबीर लोहाना व अन्य किसान नेता मौजूद रहे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें