Bhagalpur News:खानकाह पीर दमड़िया शाह में पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज़ हुसैन की शिष्टाचार भेंट


ग्राम समाचार, भागलपुर। खानकाह पीर दमड़िया शाह शाह मार्केट खलीफाबाग भागलपुर में रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सैय्यद शाहनवाज़ हुसैन शिष्टाचार भेंट के लिए तशरीफ लाए। उन्होंने खानकाह के सज्जादानशीन सैय्यद शाह फखरे आलम हसन से मुलाकात की और विभिन्न सामाजिक एवं समसामयिक विषयों पर आत्मीय बातचीत की। इस अवसर पर सज्जादानशीन सैय्यद शाह फखरे आलम हसन ने कहा कि सैय्यद शाहनवाज़ हुसैन से उनका बहुत पुराना, आत्मीय और पारिवारिक संबंध रहा है। उन्होंने कहा, “शाहनवाज़ हुसैन हमारे लिए परिवार के सदस्य की तरह हैं। भागलपुर आगमन के अवसर पर वे खानकाह पीर दमड़िया शाह अवश्य तशरीफ लाते हैं और खानकाह से उनका पुराना लगाव रहा है। इस बार अपनी मुलाकात के दौरान सैय्यद शाहनवाज़ हुसैन ने सज्जादानशीन के ससुर एवं प्रख्यात इस्लामी विद्वान हज़रत मौलाना सैय्यद सलमान हुसैनी नदवी रहमतुल्लाह अलैह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मरहूम के लिए विशेष रूप से दुआ-ए-मगफिरत भी की तथा उनके धार्मिक, शैक्षणिक और सामाजिक योगदान को याद किया। इस अवसर पर खानकाह पीर दमड़िया शाह से जुड़े गणमान्य लोग एवं शहर के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्ति भी उपस्थित रहे। मुलाकात अत्यंत आत्मीय और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें